गोलीबारी मामले के आरोपित को जेल

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात गोलीबारी कर दहशत फैलाने के मामले में कथित आरोपित संजय मंडल को हाजीपुर दियारा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि संजय बिहार के कुख्यात मोहन ठाकुर गिरोह का सदस्य है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस संजय को गिरफ्तार […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात गोलीबारी कर दहशत फैलाने के मामले में कथित आरोपित संजय मंडल को हाजीपुर दियारा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी बी चतुर्वेदी ने बताया कि संजय बिहार के कुख्यात मोहन ठाकुर गिरोह का सदस्य है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस संजय को गिरफ्तार कर पायी.

कारगिल दियारा में जुलाई 2015 में किसानों के साथ लूटपाट व गोलीबारी करने के मामले में संजय की सरगर्मी से पुलिस को तलाश कर रही है. मुफस्स्लि थाना में संजय पर किसानों पर गोलीबारी कर घायल करने, आर्म्स एक्ट व बाइक चोरी के तीन केस दर्ज हैं. संजय बिहार के बाखरपुर का रहने वाला है.
आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद पिछले कुछ दिनों से संजय मंडल हाजीपुर दियारा में शरण ले रखा था. गिरफ्तार होने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >