साहिबगंज : शहर के भारतीय कॉलोनी स्थित महिला महाविद्यालय परिसर में नवनिर्मित महिला छात्रावास को टेक ओवर करने से इंकार कर दिया. उपायुक्त द्वारा परियोजना क्रियान्वयन समिति के पत्रांक संख्या 24 में साहिबगंज कॉलेज प्राचार्य डॉ सिकंदर प्रसाद यादव को टेक ओवर करने का आदेश दिया गया है,
लेकिन प्राचार्य डॉ एसपी यादव ने महिला महाविद्यालय में कूड़े के अंबार, सुरक्षा की कमी, चहारदीवारी का नहीं होना और भवन में पानी, बिजली नहीं होने का हवाला देते हुए छात्रावास को अपना पत्रांक संख्या 15/16 द्वारा टेक ओवर करने से इनकार कर दिया. प्राचार्य ने अपने जवाब में जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि उक्त भवन में चहारदीवारी, कूड़े के निष्पादन और पानी बिजली की समुचित व्यवस्था को लेकर व्यवस्था करने की बात कही.
