बासुकीनाथ से लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने किया पीछा
वाहन लेने सोनो पहुंची जरमुंडी पुलिस
जमुई : झारखंड के जरमुंडी थाना अंतर्गत बासुकीनाथ से बीती रात्रि लूट की घटना को अंजाम देकर लूटी गयी स्कार्पियो से भाग रहे अपराधियों का सोनो पुलिस ने पीछा किया़ पुलिस को पीछा करते देख अपराधी सोनो-झाझा मुख्य मार्ग के भिठरा स्थित पेट्रोल पंप के समीप वाहन खड़ा कर फरार हो गया़ सोनो पुलिस स्कार्पियो को थाना लाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई के उपरांत वाहन को जरमुंडी (झारखंड) पुलिस को सौंप दिया़ जानकारी के अनुसार स्थानीय पुलिस की सूचना पर जरमुंडी थाना से पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर व एसआइ कन्हैया दास पुलिस बल के साथ तड़के सोनो थाना पहुंचे़
