पहले फेंका केमिकल फिर झपट लिये 25 हजार रुपये

बरहरवा : मैन रोड स्थित आदर्श वस्त्रालय के स्टाफ विष्णु कुमार महतो से स्टेट बैंक की सीढ़ी पर दिन दहाड़े दो अज्ञात अपराधियों द्वारा 25 हजार रुपये छीन कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक आदर्श वस्त्रालय के मालिक शंकर पटवारी ने अपने स्टाफ विष्णु कुमार महतो को 25 हजार […]

बरहरवा : मैन रोड स्थित आदर्श वस्त्रालय के स्टाफ विष्णु कुमार महतो से स्टेट बैंक की सीढ़ी पर दिन दहाड़े दो अज्ञात अपराधियों द्वारा 25 हजार रुपये छीन कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक आदर्श वस्त्रालय के मालिक शंकर पटवारी ने अपने स्टाफ विष्णु कुमार महतो को 25 हजार रुपये जमा करने के लिये भेजा था. विष्णु का कहना है कि जब वे बैंक की सीढ़ी पर चढ़ रहे थे, तभी दो युवक उनके पास आये और कोई कैमिकल उनके मुंह पर फेंक दिया और 25 हजार रुपये छीन कर फरार हो गये. घटना के बाद विष्णु ने अपने मालिक शंकर पटवारी को घटना की जानकारी दी.

आदर्श वस्त्रालय के मालिक शंकर पटवारी ने बरहरवा थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की और विष्णु कुमार से पूछताछ की. पुलिस ने विष्णु से प्रारंभिक पूछताछ के बाद बताया कि घटना पूरी तरह मनगढ़ंत लगती है. अगर कोई रुपये छीन कर भागता तो क्या वहां उपस्थित चौकीदार व लोगों को खबर तक नहीं होती. थाना प्रभारी अश्लोक कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >