जिप अध्यक्ष के पति पर मारपीट का आरोप

साहिबगंज : बरहेट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जिप सदस्य लीली हांसदा के भाभी रानी गलोरिया मरांडी ने गुरुवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी जान की रक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने आवेदन बताया कि बुधवार की शाम बाजार में विक्की भगत की दुकान में वह बिजली का बल्ब लेने गयी थी. उसी […]

साहिबगंज : बरहेट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी जिप सदस्य लीली हांसदा के भाभी रानी गलोरिया मरांडी ने गुरुवार को थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपनी जान की रक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने आवेदन बताया कि बुधवार की शाम बाजार में विक्की भगत की दुकान में वह बिजली का बल्ब लेने गयी थी.

उसी समय जिप अध्यक्ष के पति लालू उर्फ अंजीत भगत, पिता बसंता भगत तथा ललन भगत ने उसके साथ बदतमीजी की. तभी मेरे पति के आकर विरोध करने पर उनके तथा मेरे साथ गाली-गलौज व हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी.

कहते हैं जिप अध्यक्ष के पति
जिप अध्यक्ष के पति अंजीत भगत उर्फ लालू भगत ने कहा कि एक सेविका की बहाली के लिये चमन हांसदा पैसा ले लिया था. वहीं पैसा वापस करने से इंकार कर रहा था. जबकि गाली-गलौज व मारपीट का जो भी आरोप लगाया गया है वह बेबुनियाद है.
कहते हैं एसपी
एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि डीएसपी को बरहेट थाना प्रभारी से जांच रिपोर्ट लेने की बात कही गयी है. अगर मामला सत्य पाया गया तो कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >