साहिबगंज : नॉर्थ कॉलोनी स्थित रेलवे जेनरल इंस्टीच्यूट मैदान में वन विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय फूटबॉल टूर्नामेंट बुधवार को शुरू हो गया है. टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही है. जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी कृष्णकांत तिवारी ने कहा कि खलाड़ी खेल भावना के तहत प्रदर्शन करें. खेल में हार जीत से इतर आपसी प्रेम भी जरूरी है. खेलकूद संघ के जिला सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंहा ने कहा कि आप खिलाड़ी अच्छी तरह से खेले.
इसके पूर्व डीएफओ व चंदेवश्वर प्रसाद सिन्हा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्तकर व कीक मारकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. मौके पर सीपी सिन्हा, रेजर कुलपति लाल दास, रविन्द्र तिवारी, प्रेमचंद शुक्ला, भूतनाथ, विष्णु मंडल, दुर्योधन मंडल, बिहारी, शेखर, रेफरी कमरूल, अनिल रजक, मनोज राम, अमित तिवारी समेत दर्जनों खिलाड़ी व फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे.
