ऑनलाइन एफआइआर सभी थानों में शुरू कराने का निर्देश

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी प्रोविजन ने एसपी से जाना हाल 100 डायल काे लेकर भवन की स्टिमिट भेजने की बात कही साहिबगंज : ऑनलाइन एफआइआर की प्रक्रिया जल्द शुरू करवाएं. ये बातें आइजी प्रोविजन आरके मल्लिक ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सीमीटीएनएस कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये एसपी सुनील भास्कर से […]

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आइजी प्रोविजन ने एसपी से जाना हाल

100 डायल काे लेकर भवन की स्टिमिट भेजने की बात कही
साहिबगंज : ऑनलाइन एफआइआर की प्रक्रिया जल्द शुरू करवाएं. ये बातें आइजी प्रोविजन आरके मल्लिक ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित सीमीटीएनएस कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये एसपी सुनील भास्कर से कही. उन्होंने कहा कि एचआरएमएस, इआरपी के तहत डिजिटल इंडिया काॅन्सेप्ट के तहत जो कार्य किये जा रहे हैं. उस पर काम करना है. उन्होंने 100 डायल को लेकर भवन के लिए स्टिमिट भेज देने की बात कही.
कहा कि अभी तक जिलों में 100 में 64 आइओ ने प्रशिक्षण लिया है. इधर एसपी सुनील भास्कर ने कहा कि जल्द ही कार्य को पूर्ण करने के लिये प्रयास किया जा रहा है. तीन दिनों के अंदर बरहरवा व कोटालपोखर शुरू कराया जायेगा. अभी तक जनवरी माह में ऑनलाइन नगर में 14, राजमहल में 27, तालझारी में 4, बरहरवा में 14, बोरियो में 10, बरहेट में 6, रांगा में 5 कुल 80 में बरहेट छोड़कर 74 प्राथमिकी दर्ज हो गयी है. साहिबगंज जिले में 738 प्राथमिकी दर्ज करने का टारगेट है. जिसमें 713 प्राप्त कर लिया गया है. अवसर पर सदर डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >