बरहेट : हत्या की झुठी खबर से बरहेट थाना पुलिस मंगलवार सुबह कई घंटे परेशान रही. जानकारी के मुताबिक मंगलवार के सुबह थाना क्षेत्र के पेटखस्सा संताली गांव निवासी खुदय हांसदा ने बरहेट थाना पहुंच कर थाना पुलिस को जानकारी दी कि छेड़खानी को लेकर उनके अन्य दो सगे भाई की हत्या बीती रात गला काटकर अज्ञात ने कर दी है.
सूचना मिलते ही बरहेट पुलिस निरीक्षक कपिल देव केसरी, थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. जिसमें खुदय के परिजनों ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. खुदय की दिमागी हालत ठीक नहीं है. मंगलवार को वह खेत की ओर गया था. जहां अपने दो सगे भाइयों को नहीं देखकर गलत सूचना पुलिस को दिया. जिस कारण पुलिस कई घंटे परेशान रही.
