वार्ड कल्याण समिति गठन की प्रक्रिया शुरू
साहिबगंज : साहिबगंज नगर पर्षद क्षेत्र के 28 वार्डों के लोगों के लिये अच्छी खबर है कि नगर विकास व आवास विभाग द्वारा शहरी स्थानीय नगर निकायों के अंतर्गत वार्ड क्षेत्रों का निर्धारण, क्षेत्र सभा प्रतिनिधियों का मनोनयन करते हुए वार्ड समितियों के गठन तक विभिन्न उपसमिति के गठन करने का आदेश जारी कर दिया […]
साहिबगंज : साहिबगंज नगर पर्षद क्षेत्र के 28 वार्डों के लोगों के लिये अच्छी खबर है कि नगर विकास व आवास विभाग द्वारा शहरी स्थानीय नगर निकायों के अंतर्गत वार्ड क्षेत्रों का निर्धारण, क्षेत्र सभा प्रतिनिधियों का मनोनयन करते हुए वार्ड समितियों के गठन तक विभिन्न उपसमिति के गठन करने का आदेश जारी कर दिया गया.
जिसके तहत नगर पर्षद साहिबगंज द्वारा भी वार्ड स्तर पर समिति का गठन करने की प्रक्रिया जारी कर 28 वार्डों के पार्षदों को कमेटी गठन करने का आदेश पत्र जारी कर दिया है. नगर पर्षद ने सभी वार्ड पार्षदों को जल्द से जल्द वार्ड कल्याण समिति के नामों की सूची नगर नर्षद को उपलब्ध करा देने की बात कही है.
कौन-कौन समिति व उपसमिति का होगा गठन : वार्ड कल्याण समिति, जलापूर्ति एवं जलकर उप समिति, स्वच्छता उप समिति, नागरिक सुविधा एवं होल्डिंग कर उप समिति, स्वनियोजन उपसमिति
कौन होंगे वार्ड कल्याण समिति के पदाधिकारी व सदस्य : संबंधित वार्ड पार्षद-अध्यक्ष, वार्ड के आमसभा द्वारा मनोनीत वार्ड के दो निवासी-सदस्य, वार्ड की आम सभा द्वारा मनोनीत व्यवसायी के दो प्रतिनिधि-सदस्य, अनुसूचित जाति/जनजाति के दो प्रतिनिधि-सदस्य, महिला वर्ग के दो प्रतिनिधि-सदस्य, शहरी निकास के मनोनित पदाधिकारी/कर्मी -सदस्य, सचिव.