नाली जाम, सड़क पर बिखरा है कूड़ा
साहिबगंज : एक ओर जहां सरकार साहिबगंज शहर को मॉडल शहर व स्वच्छ शहर बनाने के लिये प्रयासरत है. वहीं शहर की साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब है. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में बनिया पट्टी, दहला दुर्गा स्थान, पुरुषोत्तम गली, भरतिया कॉलोनी की स्थिति काफी खराब है. कई चौक-चौराहों पर कूड़ा […]
साहिबगंज : एक ओर जहां सरकार साहिबगंज शहर को मॉडल शहर व स्वच्छ शहर बनाने के लिये प्रयासरत है. वहीं शहर की साफ सफाई की स्थिति बेहद खराब है. नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में बनिया पट्टी, दहला दुर्गा स्थान, पुरुषोत्तम गली, भरतिया कॉलोनी की स्थिति काफी खराब है. कई चौक-चौराहों पर कूड़ा सड़कों पर पसरा रहता है.
वहीं नाली की समय पर सफाई नहीं होने पर गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है और नाली जाम होने के कारण दुर्गंध उठने लगा है. कूड़े के भंडारण के लिये वार्ड के तीन चार जगहों पर कूड़ादान लगाया गया था. लेकिन रख-रखाव के कारण एक भी कूड़ादान का अता-पता नहीं है.
कहते हैं स्थानीय
वार्ड की साफ-सफाई पर मेरा विशेष ध्यान है. मैं स्वयं खड़ा होकर वार्ड की साफ-सफाई कराता रहता हूं लेकिन जरूरत के अनुसार वार्ड को सफाई कर्मचारी नहीं मिल पाता है. जिसके कारण सफाई व्यवस्था में दिक्कत हो रही है.
चेतन भारतीय, वार्ड पार्षद
दहला दुर्गा स्थान के पास नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण जाम की स्थिति बन जाती है साथ ही नाली से दुर्गंध भी उठ रहा है. जरूरत है सप्ताह में एक बार नालियों की सफाई हो.
संतोष चौधरी, वार्ड निवासी
वार्ड में कूड़ों को समय पर नहीं उठाये जाने से नालियों से निकाला गया कूड़ा सड़को पर बिखर जाता है और निकाला गया कूड़ा पुन: नाली में चला जाता है. जिसके कारण वार्ड के लोगों को परेशानी होती है.
अनिल मोदी, वार्ड निवासी
वार्ड में सप्ताह में दो दिन नाली की सफाई व कूड़े का उठाव की जरूरत है. ऐसा होने से नाली भी साफ रहेगी लेकिन नाली व कूड़े का उठाव सही तरह से नहीं होने से समस्या बनी हुई है.
प्रमोद मोदी, वार्ड निवासी
कूडेदान की व्यवस्था नहीं रहने के कारण कूड़ा सड़को पर बिखरा पड़ा रहता है. वार्ड में कम से कम 20 से 25 कूड़ेदान नगर पर्षद में लगाने की व्यवस्था करें.
पारिख, वार्ड निवासी