कूड़ेदान बन गयीं शहर की सड़कें !

साहिबगंज : साहिबगंज में केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये विकास के नाम पर खर्च करने जा रही है. नमामि गंगे परियोजना के तहत मॉडल शहर बनाने के लिए तरह तरह के सपने बुने गये हैं. लेकिन जो शहर अभी नजरों के सामने है वह कहीं से भी मॉडल शहर की परिकल्पना वाली नजर नहीं आ […]

साहिबगंज : साहिबगंज में केंद्र सरकार हजारों करोड़ रुपये विकास के नाम पर खर्च करने जा रही है. नमामि गंगे परियोजना के तहत मॉडल शहर बनाने के लिए तरह तरह के सपने बुने गये हैं. लेकिन जो शहर अभी नजरों के सामने है वह कहीं से भी मॉडल शहर की परिकल्पना वाली नजर नहीं आ रही. ना शहर की सड़कें अच्छी हैं ना ही साफ-सफाई की कोई व्यवस्था. जबकि इन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये सरकार आवंटित करती है.

गंदगी से परेशान मुहल्ले
नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में गुल्ली भट्ठा, बनिया पट्टी, पांच मोड़, अड़गड़ा मंदिर के निकट, मेहतर पट्टी, नालंदा स्कूल व राजेश्वरी सिनेमा के पीछे की गली, पटनियां टोला, पांच मोड़, यदु मोड़, सहित कई चौक चौराहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >