दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

बोरियो के हरिजन टोला में हुई घटना अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मुआवजे की मांग बोरियो : बोरियो के हरिजन टोला निवासी अतिकुर रहमान ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि चांदनी चौक स्थित भाड़े की दुकान में रविवार की देर रात आग लग गयी. जिससे दुकान […]

बोरियो के हरिजन टोला में हुई घटना

अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंप मुआवजे की मांग
बोरियो : बोरियो के हरिजन टोला निवासी अतिकुर रहमान ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर मुआवजा की मांग की है. आवेदन में उल्लेख किया है कि चांदनी चौक स्थित भाड़े की दुकान में रविवार की देर रात आग लग गयी. जिससे दुकान में रखा कुल 80 हजार का सामान जलकर राख हो गया. अतिकुर रहमान ने बताया कि चांदनी चौक स्थित महेंद्र रजक की जमीन पर किराये में टायर रिप्येरिंग एवं खोलसीट की दुकान चलाता था.
रविवार की शाम दुकान बंद करके घर आया. इसी बीच रात में किसी तरह दुकान में आग लग गयी. आवेदन देकर अंचलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >