पतना : राजमहल-फरक्का मुख्य पथ पर रांगा थाना क्षेत्र के केसरो के पास शनिवार रात हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. बाकुड़ी निवासी कमल चावड़ा का हाइवा संख्या जेएच 18 बी8738 बाकुड़ी की ओर जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही लाल रंग की हीरो होंडा मोटरसाइकिल को रक्शाे के पास हाइवा ने घक्का मार दिया. इस घटना में मोटरसाइकिल में सवार पश्चिम बंगाल मालदा निवासी ग्रिल मिस्त्री मो जाहिद शेख (45) घायल हो गया.
उसे स्थानीय ग्रामीणों ने उधवा के अस्पताल में भरती कराया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मालदा रेफर कर दिया. मालदा ले जाने के क्रम में फरक्का में ही जाहिद शेख की मौत हो गयी. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास घटनास्थल पर पहुंचे और हाइवा को जब्त कर चालक के विरुद्ध कांड संख्या 06/16 दर्ज किया है.
