साहिबगंज : शहर के सदर अस्पताल प्रांगण में रविवार को बोरियो विधायक ताला मरांडी, सीएस डॉ बी मरांडी ने जिले की 400 सहिया के बीच साइकिल का वितरण किया. इसमें बरहरवा की 180, बोरियो की 150, तालझारी की 89 सहिया हैं. विधायक श्री मरांडी ने कहा कि सहिया ईमानदारी से क्षेत्र में कार्य करें.
मरीजों की देखभाल करें व स्वास्थ्य केंद्र व उपकेंद्र में भेजें. इस अवसर पर डीपीएम राजीव कुमार, डीपीएस प्रवीण कुमार, भाजपा मंडरो प्रखंड अध्यक्ष लड्डू भगत, तालझारी प्रखंड अध्यक्ष मंटू राय, प्रकाश वर्मा, लखन पंडित, अमर कुमार, गोलू यादव, धन्नंजय पासवान आदि थे.
