वृद्ध की समुचित इलाज की व्यवस्था करे सीएस : ताला

साहिबगंज : पीड़ित वृद्ध का ड्रेसिंग के साथ समुचित इलाज कराएं सीएस साहब. उक्त बातें रविवार को सदर अस्पताल में सीएस डॉ बी मरांडी को विधायक ताला मरांडी ने कही. विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंचे और सीएस, डीएस व अन्य चिकित्सक के अलावा सफाईकर्मियों से मामले की पूरी जानकारी ली. […]

साहिबगंज : पीड़ित वृद्ध का ड्रेसिंग के साथ समुचित इलाज कराएं सीएस साहब. उक्त बातें रविवार को सदर अस्पताल में सीएस डॉ बी मरांडी को विधायक ताला मरांडी ने कही. विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर दो बजे अस्पताल पहुंचे और सीएस, डीएस व अन्य चिकित्सक के अलावा सफाईकर्मियों से मामले की पूरी जानकारी ली. इस क्रम में विधायक ने सीएस से जब पूछा कि पोस्टमार्टम हाउस के पास मरीज कैसे पहुंच गया तो सीएस ने कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं थी.

जानकारी मिलते ही उसे बेड दिलाया गया और समुचित इलाज की व्यवस्था की गयी. बहरहाल प्रभात खबर प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिप उपाध्यक्ष सुनील यादव व युवा कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष अनिल ओझा की पहल व बाद में विधायक की पहल ने रंग लायी और उक्त मरीज का इलाज शुरू किया गया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लड्डू भगत, मंटू राय, प्रकाश वर्मा, गोलू यादव, अमर यादव, प्रदीप यादव, धन्नंजय पासवान व अन्य नेता तथा कई चिकित्सक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >