केरोसिन छिड़क कर खुद को लगायी आग
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के हकीगतपुर गांव में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बुधवार की देर रात की है. 40 वर्षीय अपी भंडारी ने अपने शरीर पर केरोसिन छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी पाकर रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना में रानीश्वर थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल यूडी केस दर्ज कर लिया गया और छानबीन की जा रही है.
