वेपर लाइट लगाने को लेकर मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज मुहल्ले में विंध्याचल सिंह ने गांव के ही सोनू सिंह व गब्बर सिंह पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विंध्याचल सिंह व सोनू सिंह का कहना था कि घर के सामने जो पोल लगे हैं. उसपर भेपर लाइट […]

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी साहिबगंज मुहल्ले में विंध्याचल सिंह ने गांव के ही सोनू सिंह व गब्बर सिंह पर मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि विंध्याचल सिंह व सोनू सिंह का कहना था कि घर के सामने जो पोल लगे हैं.
उसपर भेपर लाइट को दोनो लोग अपने-अपने ओर घुमा लेता था. जिसको लेकर मंगलवार को तू-तू मैं-मैं दोनों के बीच हो गयी. सोनू सिंह व गब्बर सिंह ने विंध्याचल सिंह को लाठी डंडे से मार दिया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. जिनका इलाज अस्पताल में किया गया. इस बाबत नगर थाना में धारा 341, 323, 307 भादवि के तहत कांड सं0-10/16 दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >