सज गया सिदो-कान्हू स्टेडियम

गणतंत्र दिवस. तैयारी पूरी, आज फहराया जायेगा तिरंगा साहिबगंज : गणतंत्र दिवस की तैयारी सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, विद्यालय में पूरी हो गयी है. साहिबगंज के सिदो -कान्हू स्टेडियम में झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम होगा.डीसी उमेश प्रसाद सिंह यहां झंडा फहरायेंगे. परेड का निरीक्षण डीसी, एसपी साथ में करेंगे. इसके पूर्व सिदो- कान्हू […]

गणतंत्र दिवस. तैयारी पूरी, आज फहराया जायेगा तिरंगा
साहिबगंज : गणतंत्र दिवस की तैयारी सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालय, विद्यालय में पूरी हो गयी है. साहिबगंज के सिदो -कान्हू स्टेडियम में झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम होगा.डीसी उमेश प्रसाद सिंह यहां झंडा फहरायेंगे. परेड का निरीक्षण डीसी, एसपी साथ में करेंगे.
इसके पूर्व सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. माल्यार्पण के बाद भव्य झांकी निकाली जायेगी. दोपहर तीन बजे पुलिस लाईन मैदान में फैंसी मैच व टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. एसी निरंजन कुमार ने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
जिसके तहत कार्यक्रम के लियें सभी सरकारी कार्यालय व स्टेडियम को सजाया गया है. 14 प्लाटून द्वारा परेड की व्यवस्था की गयी है. 27 विभाग द्वारा झांकी निकाली जायेगी. पुलिस लाइन मैदान में एसपी सुनील भास्कर परेड का निरीक्षण करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >