साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज में गुरुवार रात अज्ञात लोगों ने जुल्फिकार अली के मोबाइल दुकान से शटर का ताला तोड़कर 33 मोबाइल की चोरी कर ली. पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सो कर उठे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान के अंदर से लावा, जेम, माइक्रोमैक्स, सैमसंग, नोकिया तथा अलग-अलग कंपनियों के 33 मोबाइल गायब हैं.
कुल मोबल की कीमत 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. साथ ही दुकान में रखे छह हजार रुपये नकद की भी चोरी हो गयी. पीड़ित की शिकातय पर धारा 379,380 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. थाना प्रभारी ऋषिकेश राय ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
