प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 24 लाभुकों के बीच बांटे गये चेक
डीसी ने कहा : ईमानदारी से करें रोजगार और लौटायें ऋण
साहिबगंज : प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएमइजीपी वर्ष 2015-16 अंतर्गत बुधवार को विशेष ऋण शिविर एवं कार्यशाला सह बेनीफिसियरी मीट का आयोजन उद्योग विभाग के प्रांगण में किया गया. उक्त कार्यक्रम के तहत 24 लाभुकों को कुल 59.10 लाख रुपये का चेक व स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया. मौके पर डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि ईमानदारी से रोजगार कर बैक को ऋण वापस भी करें. जिससे लोगको जहां लाभ मिलें. वहीं बैंक और भी ऋण देने के लिए स्वतंत्र हो सकें. एसएचजी ग्रुप के महिलाओं को लाभ मिले.
साथ ही महिलाओं को और आगे आकर कार्य करने की बात कही. जिप अध्यक्षा रेणुका मुर्मू ने कही कि हर हाल में आप लोग इस योजना का लाभ उठायें. साथ ही घर में जितने भी महिलाएं हैं सभी लोगों को जोड़ें. मौके पर 24 लाभुकों को ऋण वितरण किया गया. मौके पर लीड बैंक मैनेजर सुधांशु शेखर वर्मा, डीआइजी जीएम बी दास के अलावे सभी बैंक के मैनेजर व प्रतिभागी उपस्थित थे. दुमका में महिलाओं के होने वाले प्रशिक्षण होने की शिकायत महिलाओं ने की. तो डीसी ने पदाधिकारी से बात कर साहिबगंज में ही प्रशिक्षण होने की बात कही.
कौन कौन हुए लाभान्वित: बिरबल सिंह को आटा चक्की के लिये 2.10 लाख, रामजी पासवान वीडियो ग्राफी के लिये एक लाख, अवंती देवी को रेडीमेड गार्मेंट्स के लिए 50 हजार, अंजू देवी को आचार निर्माण के लिए एक लाख, इफ्तेखार आलम को गेट ग्रील निर्माण कार्य के लिए चार लाख, मो तौहिद अंसारी मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस कार्य के लिए दो लाख, विकास आनंद को कंप्यूटर कार्य के लिए 2.50 लाख, कमसूद शेख ऑप्सेट प्रिटिंग वर्क्स कार्य के लिए पांच लाख, नुरेशा खातून को रेडीमेड गार्मेंट्स कार्य के लिए दो लाख, यशोदा देवी रेडीमेड गार्मेंट्स कार्य के लिए तीन लाख, आशा देवी को ब्यूटी पॉर्लर कार्य के लिए दो लाख, पिंकी देवी आचार निर्माण कार्य के लिये दो लाख,
पिंकी देवी दो को रेडीमेड गार्मेंट्स के लिए तीन लाख, आफताब आलम को सिल्क कपड़ा निर्माण कार्य के लिए तीन लाख, संतोष कुमार को आटा चक्की कार्य के लिए तीन लाख, सलीम अंसारी को सिल्क कपड़ा निर्माण कार्य के लिये तीन लाख, विनोद कुमार साह सिल्क कपड़ा निर्माण कार्य के लिए तीन लाख, रंजीत पासवान को मोबाइल रिपेयरिंग एवं सर्विस कार्य के लिए दो लाख, सुषमा देवी को रेडीमेड गार्मेंट्स के लिये दो लाख, सोनी कुमारी को ब्यूटी पार्लर के लिए तीन लाख रूपये, प्रमोद कुमार ठाकुर को सैलून लिए एक लाख, भागीरथ प्रसाद को लकड़ी फर्नीचर के लिए तीन लाख, रूपा कुमारी को ब्यूटी पार्लर के लिए तीन लाख, निमाय पंडित को आटा चक्की के लिए तीन लाख रुपये का चेक देकर लाभा पहुंचाया गया.
