युवक के मुंह से झाग निकल रहा था
साहिबगंज : एनएच-80 के करमटोला स्टेशन के समीप बीती रात एक 20 वर्षीय युवक को घायल अवस्था में पुलिस ने बरामद कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत सुबह पांच बजे हो गयी. मिर्जाचौकी के सअनि मसीहदास होरो, गादरी बांनरा ने बताया कि सिमल पेड़ के पास शव बरामद हुआ है. जिनके मुंंह से झाग निकल रहा था. शव की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस यूडी केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
