मामले को लेकर लाभुकों ने कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन से की थी
मौखिक शिकायत
राजमहल : अनुमंडलीय अस्पताल के लिपिक द्वारा मुख्यमंत्री जननी स्वास्थ्य योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूलने के मामले में आक्रोशित लाभुकों ने लिपिक राकेश रंजन की जमकर पिटाई कर दी. लाभुकों ने आरोप लगाया है कि लिपिक राकेश रंजन द्वारा चेक भुगतान के लिए वसूली करते हैं.
मामले को लेकर लाभुकों ने कई बार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व सिविल सर्जन से इसकी शिकायत भी की थी. बावजूद कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई. इससे पूर्व भी सहियाओं ने अस्पताल परिसर में लिपिक के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन भी किया था. संबंध में लिपिक राकेश रंजन ने आरोप को बेबुनियाद बताया है.
