तमिलनाडु की तर्ज पर मानदेय की मांग

राजमहल : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने बुधवार को सिंघी दलान परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं धरना का आयोजन किया. जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मो जाकीर हुसैन ने किया. श्री हुसैन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जविप्र दुकानदारों को तामिलनाडू सरकार […]

राजमहल : फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानदारों ने बुधवार को सिंघी दलान परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं धरना का आयोजन किया. जिसका नेतृत्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मो जाकीर हुसैन ने किया.

श्री हुसैन ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जविप्र दुकानदारों को तामिलनाडू सरकार के तर्ज पर मानदेय दिया जाय. अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से एसोसिएशन ने सरकार को मांग पत्र भेजा. मौके पर किशोर जैन, शेख फरीद, उत्तम साहा, बैदरा खातून, तख्तरंजन सरकार, दुर्गा देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >