बड़े डस्टबिन में जमा होगा शहर का कचरा

साहिबगंज : इस बार नगर पर्षद शहर की सफाई के लिए बड़े डस्टबीन की खरीदारी पर विचार कर रही है. इसे शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाया जायेगा. सोमवार को नप बोर्ड की बैठक स्थानीय नप कार्यालय में हुई. जिसमें इस विचार पर सर्वसम्मति दी गयी. हालांकि बैठक काफी हंगामेदार रही. कंबल वितरण पर […]

साहिबगंज : इस बार नगर पर्षद शहर की सफाई के लिए बड़े डस्टबीन की खरीदारी पर विचार कर रही है. इसे शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर लगाया जायेगा. सोमवार को नप बोर्ड की बैठक स्थानीय नप कार्यालय में हुई. जिसमें इस विचार पर सर्वसम्मति दी गयी. हालांकि बैठक काफी हंगामेदार रही. कंबल वितरण पर मामला गरम हो गया. वार्ड पार्षद पूनम चौरसिया ने नगर अध्यक्ष राजेश गोंड पर अभद्रता का आरोप भी लगाया है. मामले से संबंधित आवेदन वार्ड पार्षद ने जिले के उपायुक्त को भी सौंपा है.
दूसरी ओर बैठक में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर तैयारी की समीक्षा की गयी. नप अध्यक्ष राजेश प्रसाद गोंड ने बताया कि बैठक में गत बोर्ड की समान्य बैठक में सम्पुष्टि पर विचार, नागरिक सुविधा के लिये बड़े डस्टबीन खरीदने पर विचार, नगर पर्षद के बकाया एवं चालू राजस्व उगाही पर नये मकान का मूल्यांकन करने पर विचार, नक्सा पास करवाने के लिये दिये गये आवेदन पर दाे हजार शुल्क लेने का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही नये योजनाओं के प्रशासनिक स्वीकृति में सभी वार्ड पार्षदों से नये योजना का लिस्ट बना कर शीघ्र जमा करने की बात कही गयी.
ये भी थे मौजूद
बैठक में उपाध्क्ष विनिता देवी, नप ईओ मिथिलेश कुमार सिंह, श्रीनिवास यादव, चेतन भरतिया, शिशु सिन्हा, जामुन दास, रोशनी देवी, बीबी नुरजहां, फिरदौस तरन्नुम, संगीता देवी, सुनिता सिन्हा, पूनमकिरण चौरसिया, सुनील मंडल, ललन सिंह, यशोदा देवी, त्रिलोचन साह, मधु यादव सहित सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >