साहिबगंज : पत्थर व्यवासियों को सुविधा मिले. इसके लिए जहां तक प्रयास होगा कार्य किया जायेगा. यह बातें बोरियो विधायक ताला मरांडी ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर क्षेत्र में पत्थर व्यवसायियों को हो रहे कठिनाई को देखते हुए चर्चा की जायेगी.
उनसे कहा जायेगा कि ट्रांजिट चेक पोस्ट बनाया जाये साथ ही कैंप लगाकर कंसलटेट व व्यवसायी वर्ग के लोगों को बैठाया जाय. जिससे माइनिंग चलान, सर्टिफिकेट व समाधान का कार्य किया जायेगा. जिससे क्रेशर व खदान मालिक को दिक्कत ना हो.
