???::: ????? ?????? ????? ?? ???? ????

ओके::: किसान आधुनिक तकनीक से करें खेती प्रधानमंत्री मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड से किसान हुए अवगतराजमा की खेती की वैज्ञानिक पद्धति की दी जानकारीपशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव के बारे में बताया गया09 दिसंबरफोटो संख्या- 08 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- किसानों को जानकारी देते पदाधिकारीप्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंडस्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन बुधवार को […]

ओके::: किसान आधुनिक तकनीक से करें खेती प्रधानमंत्री मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड से किसान हुए अवगतराजमा की खेती की वैज्ञानिक पद्धति की दी जानकारीपशुओं में होने वाली बीमारी से बचाव के बारे में बताया गया09 दिसंबरफोटो संख्या- 08 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- किसानों को जानकारी देते पदाधिकारीप्रतिनिधि, हिरणपुर प्रखंडस्तरीय रबी कार्यशाला का आयोजन बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विश्रामगृह में आयोजित की गई. जिसका शुभारंभ उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मिट्टी स्वास्थ्य कार्ड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. वहीं उपस्थित किसानों को कृषि के आधुनिक तरीके का गुर सिखाया गया. साथ ही किसानों के बीच प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मो जुनैद ने नि:शुल्क सब्जी का बीज व कीटनाशक दवा का वितरण किया. वहीं राजमा की खेती को लेकर वैज्ञानिक पद्धति के बारे में किसानों को अवगत कराया गया. बीटीएम अमड़ापाड़ा डॉ निलेश कुमार नीरज ने जल प्रबंधन और सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. वहीं बीटीएम पाकुड़िया डॉ विजय प्रकाश ने किसानों को पशुपालन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इस मौसम में होने वाले पशुओं की बीमारी से बचाव के बारे में बताया. मौके पर प्रखंड के कृषक मित्र व दर्जनों किसान मौजूद थे. कृषक मित्रों की उपस्थिति रही नगण्यफोटो संख्या-09कैप्सन- उपस्थित कृषक मित्र गण.प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित रबी कार्यशाला में कृषक मित्रों की उपस्थिति काफी नगण्य रही. आयोजित कार्यशाला में लगभग 25-30 कृषक मित्र ही उपस्थित हुए. वहीं बीटीएम मो जुनैद के अनुसार प्रखंड में कुल 59 कृषक मित्र हैं. उन्होंने कहा कि आयोजित कार्यशाला में कृषक मित्र का उपस्थिति अनिवार्य है. बताया कि कृषक मित्र के सहयोग से ही गांव के किसानों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया जाता है. संबंध में उपपरियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने बताया कि कार्यशाला में अनुपस्थित कृषक मित्रों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि कृषक मित्र के बिना किसानों तक सरकारी लाभ पहुंचाना संभव नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >