साहिबगंज : जिला खनन पदाधिकारी फेकू राम ने गिट्टी लोडड तीन दस चकिया ट्रक को जब्त किया. श्री राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महादेवगंज में ट्रक सं -बीआर06जी-8318, तथा जेएच 05 एम-8604, बीआर01 जीबी-8092 को पकड़ गया. जिसे मुफस्सिल थाना में जब्त कर रखा गया है.
जिला क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 से : साहिबगंज . जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे सिद्धो कान्हू स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बोदी सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे एसपी सुनील भास्कर उद्घाटन करेंगे. 14 टीम 4 ग्रुप में भाग ले रहे हैं. 30-30 ओवर का मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा. विजेता को 4, टाई होने वाले टीम को 2 प्वाइंट दिये जायेंगे.
