कैम्पस// हौसला और हिम्मत है तो कोई काम कठिन नहीं: कुलपति प्रतिनिधि, दुमकाएनएसएस द्वारा राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया. कुलपति डाॅ कमर अहसन ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है. उन्होंने कहा कि विकलांग के अंदर हौसला और हिम्मत है तो उसके लिए भी कोई काम कठिन नहीं है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने भौतिकी के विद्वान स्टीफन हॉकिन्स का नाम लिया और कहा कि स्टीफन हॉकिन्स भी शारीरिक रूप ये असक्षम थे, लेकिन यह असक्षता उनकी सफलता में बाधक नहीं बनी. कार्यक्रम में नि:शक्त छात्र प्रीतम कुमार सिंह को कुलपति के हाथों डायरी और पेन देकर सम्मानित किया गया. वहीं प्रतिकुलपति डाॅ सत्यनारायण मुंडा ने पीजी हिंदी फाईनल विभाग की छात्रा मालुती हेंब्रम को सम्मानित किया और विश्वविद्यालय द्वारा हरसंभव पढ़ाई मद में सहयोग करने का निर्देश भी दिया. कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम समन्वयक डाॅ अजय शुक्ल ने किया.मौके पर कुलसचिव पो पीके घोष, महाविद्यालय निरीक्षक डाॅ अवध प्रसाद, डाॅ हसमत अली, डाॅ जगन्नाथ दास, डाॅ संजय कुमार सिन्हा, प्रो अच्चुत चेतन, डाॅ आरके दास, डाॅ भगन ठाकुर, इंग्निसीयस मरांडी, डाॅ शमशादुल्लाह, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ शंकर पंजियारा, प्रो अनहद लाल तथा स्वयंसेवक हराधन पंडित, अंकित पांडेय, खुशबू कुमारी, स्टेनशीला सोरेन, बबिता हेंब्रम, साधन मंडल आदि मौजूद थे. …………………………………….फोटो 08 दुमका 20 व 21 20. नि:शक्त को डायरी व पेन देकर सम्मानित करते कुलपति.21. नि:शक्त छात्रा को सम्मानित करते प्रतिकुलपति.
??????// ????? ?? ?????? ?? ?? ??? ??? ???? ????: ??????
कैम्पस// हौसला और हिम्मत है तो कोई काम कठिन नहीं: कुलपति प्रतिनिधि, दुमकाएनएसएस द्वारा राष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया. कुलपति डाॅ कमर अहसन ने छात्र छात्राओं को संबोधित कर कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है. उन्होंने कहा कि विकलांग के अंदर हौसला और हिम्मत है […]
