????... ???? ?????? ?? ????? ??? ?????? ?? ????? ????? ??? ????????? ????

आेके… डायन बिसाही के आराेप में वृद्धा की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बडतल्ला ग्राम में रविवार की देर रात डायन बिसाही के आरोप में मसोमात फुलिया की हत्या मामले में मृतका के पुत्र मंटू कुमार सिंह के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में कांड संख्या 307/15 के तहत […]

आेके… डायन बिसाही के आराेप में वृद्धा की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज प्रतिनिधि, मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के बडतल्ला ग्राम में रविवार की देर रात डायन बिसाही के आरोप में मसोमात फुलिया की हत्या मामले में मृतका के पुत्र मंटू कुमार सिंह के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में कांड संख्या 307/15 के तहत अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया. दर्ज बयान में मंटू कुमार सिंह ने बताया कि 29 नवंबर को मैं पत्नी के साथ दलसिंह सराय समस्तीपुर गया था. वहीं मुझें सूचना मिली कि मां की हत्या गला रेत कर दी गयी है. वहां से आकर जब मैं देखा तो मेरी मां फुलिया के गले पर रेतने का निशान व दाहिना कान कटा हुआ था और बांया आंख फोड़ दिया गया था. इससे प्रतीत होता है कि मेरी मां की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा डायन बिसाही के आरोप में की गयी है. पोस्टमार्टम कराने के बाद मिर्जाचौकी पुलिस ने मंगलवार को मृतका के शव को परिजन को सौंप दिया. परिजन ने शव का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >