जिला विकलांग संघर्ष समिति करायेगी खेलकूद प्रतियोगिता संवाददाता, साहिबगंजशहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को जिला विकलांग संघर्ष समिति की बैठक विनोद कुमार तांती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा 12 दिसंबर को टॉउन हॉल में आयोजित नि:शक्तों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर बधाई दी. साथ ही कहा कि 10 दिसंबर को स्टेडियम में नि:शक्तों के बीच व्हील चेयर रेस, जिलेबी रेस, वैशाखी दौड़, 5-15 वर्ष तक के बच्चो के बीच तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया है. सफल प्रतिभागी 12 दिसंबर को डीसी, एसपी के द्वारा पुरस्कृत किये जायेंगे. उन्होंने डीसी से नि:शक्तों को कंबल वितरण करने की भी मांग की है. मौके पर केदार शर्मा, कुंदन कुमार, मोताहीर , रतन तांती, कासिम, उत्तम कुमार, उषा चौरसिया, वंदना कुमारी, मनोज तांती, प्रेम आनंद उपस्थित थे. वहीं दूसरी ओर जिला विकलांग मोरचा के कार्यालय में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में जिला समाज विभाग द्वारा मेडिकल जांच, बैंकों द्वारा ऋण व उपकरण वितरण के कार्यक्रम किये जाने के निर्णय पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया कि 12 दिसंबर को जो कार्यक्रम किये जा रहे हैं वह धन्यवाद के पात्र हैं. मौके पर प्रेम आनंद, सरस्वती देवी, सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे.
???? ??????? ?????? ????? ??????? ?????? ???????????
जिला विकलांग संघर्ष समिति करायेगी खेलकूद प्रतियोगिता संवाददाता, साहिबगंजशहर के रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में मंगलवार को जिला विकलांग संघर्ष समिति की बैठक विनोद कुमार तांती की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा 12 दिसंबर को टॉउन हॉल में आयोजित नि:शक्तों के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाने पर बधाई दी. साथ ही […]
