ओके :: उदासीनता. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नये भवन में नहीं हो रहा इलाज // बेकरार पड़ा है पांच करोड़ की लागत से बना भवनउद्घाटन से पूर्व ही भवन में पड़ रही दरारेंअसमाजिक तत्व उखाड़ रहे हैं पाइप व अन्य सामानएक कमरा के पुराने भवन में चल रहा है स्वास्थ्य केंद्रमरादे पर लिटाकर मरीजों का होजा है इलाजफोटो संख्या-06-बरहरवा से जा रहा हैकैप्सन-नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र.प्रतिनिधि, पतनाप्रखंड अंतर्गत बरहेट बाजार में लगभग पांच करोड़ की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उपयोग नहीं हो पा रहा है. भवन के अंदर कई बुनियादी सुविधाओं की बहाली नहीं होने के कारण भवन बेकार पड़ा हुआ है. भवन के अंदर बिजली की सुविधा नहीं है. महीनों से ट्रांसफॉर्मर अस्पताल परिसर में पड़ा है. स्वास्थ्य केंद्र में बेड की व्यवस्था नहीं है. परिसर का फर्श पक्कीकरण कार्य नहीं हो पाया है. इसके कारण स्वास्थ्य केंद्र बंगला घुटू के एक छोटे से कमरे में चल रहा है. जहां बरामदा पर ही दो बेड लगाकर मरीजों का इलाज चल रहा है. ठंड में बरामदा पर इलाज कराने में मरीजों को परेशानी होती है. नवनिर्मित अस्पताल भवन में डॉक्टर आवास, जेनरेटर कक्ष, वाहन कक्ष, शौचायल आदि की सुविधा है. नये भवन में चिकित्सकीय सुविधा बहाल नहीं होने के कारण असमाजिक तत्व पाइप उखाड़ने लगे हैं. उद्घाटन से पूर्व भवन की दीवार में दरार पड़ने लगी है, जाे गुणवत्ता में अनदेखी की ओर इशारा करती है. इस बाबत कनीय अभियंता जयराम सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जायेगी. अस्पताल में कुल सात डॉक्टर पदस्थापित है. इसमें तीन महिला चिकित्सक है. इनमें से एक आयुष डॉ इफत अली के अलावा दो महिला व एक पुरुष चिकित्सक साहेबगंज में प्रतिनियोजित है. महिला चिकित्सक सुषमा वर्मा एवं डॉ अरुण कुमार सप्ताह में एक दिन मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय कार्य के लिये लगाये गये है.क्या कहते हैं पदाधिकारी….सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी का कहना है कि अस्पताल का भवन पूर्ण नहीं होना के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. सरकार द्वारा जितनी सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. उसी में ही बेहतर कार्य किया जाता है. क्या कहते हैं ग्रामीण…फोटो -02-रेजाउल रहमानस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर रहने के बाद भी सही ढंग से इलाज नहीं हो पाता है. इस कारण परेशानी होती है.फोटो -03-मो खलीलअस्पताल का भवन चार वर्ष के बाद बना है. लेकिन अस्पताल का काम अभी भी पूरा नहीं हुआ है. इस कारण मरीजों को दिक्कत होती है.फोटो-04-मतीना मरांडीमहिला चिकित्सक नहीं होने के कारण हमलोगों को इलाज कराने के लिये बाहर जाना पड़ता है.फोटो-05-कपिल पहाड़ियासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्था नहीं होने के कारण झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाना पड़ता है.
??? :: ????????. ????????? ????????? ?????? ??? ??? ??? ???? ?? ??? ???? // ?????? ???? ?? ???? ????? ?? ???? ?? ??? ???
ओके :: उदासीनता. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नये भवन में नहीं हो रहा इलाज // बेकरार पड़ा है पांच करोड़ की लागत से बना भवनउद्घाटन से पूर्व ही भवन में पड़ रही दरारेंअसमाजिक तत्व उखाड़ रहे हैं पाइप व अन्य सामानएक कमरा के पुराने भवन में चल रहा है स्वास्थ्य केंद्रमरादे पर लिटाकर मरीजों का होजा […]
