???::: ?? ???? ???? ???? ?? ????? ??? ????????????? ?? ???? ??????

ओके::: कम राशि दिये जाने के विरोध में मतदानकर्मियों ने किया हंगामा कर्मी बगैर राशि लिये करेंगे मतदान कार्य 26 नवंबरफोटो संख्या- 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रखंड कार्यालय में हंगामा करते तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष समस्या रखते मतदान कर्मीनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ झारखंड राज्य शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति पाकुड़ […]

ओके::: कम राशि दिये जाने के विरोध में मतदानकर्मियों ने किया हंगामा कर्मी बगैर राशि लिये करेंगे मतदान कार्य 26 नवंबरफोटो संख्या- 13 व 14 पाकुड़ से जा रहा हैकैप्सन- प्रखंड कार्यालय में हंगामा करते तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी के समक्ष समस्या रखते मतदान कर्मीनगर प्रतिनिधि, पाकुड़ झारखंड राज्य शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति पाकुड़ के तत्वावधान में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 के द्वितीय चरण में लगाये मतदान कर्मियों ने गुरुवार को अग्रिम राशि कम भुगतान किये जाने को लेकर राशि लेने से इनकार कर दिया. मतदानकर्मियों ने सदर प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर कम राशि दिये जाने का विरोध किया तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की. इसकी सूचना प्रखंडकर्मियों ने उपायुक्त पाकुड़ को दी. उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने विरोध कर रहे मतदानकर्मियों से लगभग एक घंटे तक वार्ता किया परंतु मतदानकर्मियों ने सचिव ग्रामीण विकास रांची के पत्रांक 2992 दिनांक 08. 10.2015 का हवाला देते हुए दूसरे जिले में पीठासीन पदाधिकारी तथा पी1, पी2 तथा पी3 को पाकुड़ जिले से अधिक राशि दिये जाने की बात प्रमुखता से रखी. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सचिव सुधीर सरण ने कहा कि मतदानकर्मी बगैर राशि लिये मतदान कार्य करेंगे. वहीं इस संबंध में झारखंड राज्य शिक्षक कर्मचारी समन्वयक समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पाकुड़ को एक पत्र सौंपा है. पत्र में उल्लेख किया है कि पाकुड़ जिले के प्रथम चरण में होने वाले मतदान में पीठासीन पदाधिकारी को 1750 तथा पी1, पी2 व पी3 को 1250 रुपये भुगतान किया गया है. जबकि पड़ोस के जिले साहिबगंज में पीठासीन पदाधिकारी को 2000 एवं पी1, पी2 तथा पी3 को 1600 रूपये भुगतान किये गये हैं. द्वितीय चरण में भी इतनी ही राशि का भुगतान किया गया है. जबकि पाकुड़ जिला के कर्मी को द्वितीय चरण में पीठासीन पदाधिकारी को 700 रूपये एवं पी1, पी2 एवं पी3 को 500 रूपये भुगतान किया जा रहा है. जो कि पड़ोस के जिले से पाकुड़ जिले में कम राशि दी जा रही है. मौके पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव सहित दर्जनों मतदानकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >