??? ????????? ?? ???? ?????? ??????? ?? ????? ????

जिप प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड के जिला परिषद सदस्य संख्या 12 के प्रत्याशी तेरेसा मुर्मू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला महेशपुर थाना में दर्ज किया गया है. सहायक अभियंता सुनिल कुमार ने शिकायत में उल्लेख किया है कि बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन संख्या […]

जिप प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज प्रतिनिधि, महेशपुरप्रखंड के जिला परिषद सदस्य संख्या 12 के प्रत्याशी तेरेसा मुर्मू के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला महेशपुर थाना में दर्ज किया गया है. सहायक अभियंता सुनिल कुमार ने शिकायत में उल्लेख किया है कि बुधवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन संख्या जेएच 16 ए 2082 पर प्रत्याशी तेरेसा मुर्मू का फ्लैक्स व बैनर लगा हुआ था और प्रचार-प्रसार किया जा रहा था. पूछताछ में चालक ने संतोष जनक जवाब नहीं दिया और न ही प्रचार-प्रसार और वाहन की अनुमति से संबंधित कागजात ही दिखाये गऐ. वाहन पर एक जेनरेटर, दो लाउडस्पीकर, दो बड़ा साउंड बॉक्स, दो छोटा स्टैंड बॉक्स, एक स्टेबिलाइजर, एक एंप्लीफायर लदा था. सहायक अभियंता की शिकायत पर थाना में प्रत्याशी के खिलाफ कांड संख्या 231/15 भादवि की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >