???? ?? ??? ?? ??????? ????????

बालक की मौत से ग्रामीण आक्रोशितबरहरवा-बरहेट मुख्य पथ को किया जाम राजमहल 26 नवम्बर फोटो है 2- मुख्य पथ जाम करते ग्रामीण व परिजनप्रतिनिधि, पतनाबरहरवा-बरहेट मुख्य पथ पर तलबरिया के समीप बुधवार को ऑटो दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने शव के साथ घंटों सड़क जाम कर […]

बालक की मौत से ग्रामीण आक्रोशितबरहरवा-बरहेट मुख्य पथ को किया जाम राजमहल 26 नवम्बर फोटो है 2- मुख्य पथ जाम करते ग्रामीण व परिजनप्रतिनिधि, पतनाबरहरवा-बरहेट मुख्य पथ पर तलबरिया के समीप बुधवार को ऑटो दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्चे की मौत के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने शव के साथ घंटों सड़क जाम कर दिया. इस दौरान ग्रामीण मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. लोगों का कहना कि दुर्घटना में बच्चे की मौत की हो गयी. उसके माता-पिता भी घायल हो गये. उन्हें प्रशासन द्वारा उचित मुआवजा दिया जाय. जाम के दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी. वहीं जाम की सूचना मिलते ही रांगा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास जाम स्थल पर पहुंचे और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वसान दिया. इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >