???? ?????? ???????? ???? ???? ???? ???????????? ?? ??????????

व्यय ब्योरा प्रस्तुत नहीं करने वाले प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में खर्च का हिसाब नहीं देने वाले ने जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया एवं वार्ड सदस्य अभियार्थियों से निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा ने स्पष्टीकरण पूछा है. उन्होंने बताया कि अभियार्थीयों द्वारा समय पर स्पष्टीकरण का […]

व्यय ब्योरा प्रस्तुत नहीं करने वाले प्रत्याशियों से स्पष्टीकरण नगर प्रतिनिधि, पाकुड़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में खर्च का हिसाब नहीं देने वाले ने जिला परिषद, पंचायत समिति, मुखिया एवं वार्ड सदस्य अभियार्थियों से निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुधीर बाड़ा ने स्पष्टीकरण पूछा है. उन्होंने बताया कि अभियार्थीयों द्वारा समय पर स्पष्टीकरण का जबाव नहीं दिया जाता है तो उन पर कार्रवाई की जायेगी और आने वाले चुनाव लड़ने नहीं दिया जायेगा.इन अभ्यर्थियों ने नहीं दिया खर्च का ब्योरा खर्च का हिसाब नहीं देने वालों में निर्वाचक क्षेत्र संख्या 06 के जिला परिषद प्रत्याशी मानिक हांसदा, मुशि हांसदा, काशी स्वर्णकार, सात से मो जाकिर हुसैन, पौल किस्कू, शिवपूजन साहा, हाबिवुर रहमान, आठ से जाहिदा खातून, पंचमी देवी, रोकसोना बीवी, नौ से चप्मा देवी, 10 से गुड़ी कुमारी,11 से कमल माल, गुलाम अहमद हैं. वहीं पंचायत समिति के सदस्य 01 से मनोज रजवार, 02 से लोखी सोरेन,10 सें नवरतमनपुर पंचायत से मोमो पहाड़िया, सग्ररामपुर पंचायत गुलवानो बीवी, 15 से शहरकोल पंचायत के इश्वर प्रेम किस्कू व नोरेन किस्कू, शहरकोल पंचायत के धनपत यादव, इसाकपुर पंचायत से फातमा बीवी, ईसाकपुर पंचायत मस्ताक शेख, जयकिस्टुपुर पंचायत से रिना बीवी, 24 से मनिरामपुर पंचायत के फिरदोशी बीवी, मुनिरामपुर पंचायत के मिरा बीवी व हमिदा बीवी, चांचकी पंचायत से जहीर अलि, नसिरूद्दीन शेख, गदाईपुर पंचायत के आमलादेवी मंडल, शेखा खातून, भवानी पंचायत के अमिरूल शेख, फरसा पंचायत के तारा बीवी, नाबेरा बीवी, मालपहाड़ी पंचायत के बाबूजी मरांडी, सीतापहाड़ी पंचायत के मसिदा खातून, झिकरहटी पूर्व पंचायत के जाकिर हुसैन हैं. पाकुड़ प्रखंड के मुखिया प्रत्याशी नवरूतम पंचायत के नवो पहाड़िया, संग्ररामपुर पंचायत के आरोती माल पहाड़िया, कल्याणीमाल पहाड़िया, बिदिया माल पहाड़िया, सनोति किस्कू, सुजेमनी माल पहाड़िया, शहरकोल पंचायत बिनोती हांसदा, हर्षपुर पंचायत के राजकुमार माल, जयकिस्टुपुर पंचायत के नाजिर शेख, चांचकी पंचायत के जोवेर शेख, कोलाझोरा पंचायत के सुनिता किस्कू, नेहा हेंब्रम, मरांग बिटी किस्कू, फरसा पंचायत के आलमगीर आलम, गुलाम रसुर, वसीकुल इसलाम, शईफुद्दीन शेख, शेनाउल शेख, शेराजुल शेख, हर्षनाथ शेख, पौचाथोड पंचायत के बाले मुर्मू, सुशांति मरांडी, मालपहाड़ी पंचायत के पतरास मुर्मू, बबलू हेंब्रम, मंगल हांसदा, सदर प्रखंड में 1030 वार्ड सदस्यों में मात्र 851 वार्ड सदस्यों ने व्यय ब्योरा प्रस्तुत किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >