????? ??? ?????? ???? ???? ?? ?? ?????? ?? ????? ???? : ????

रोशनी में मतदाता करें अपने मत का प्रयोग यह ध्यान रखें : डीसीफोटो नं 21 एसबीजी 1,2 हैंकैप्सन: शनिवार को बैठक को संबोधित करते डीसी, एसपी.उपस्थित सेक्टर पदाधिकारीगण.बरहरवा में 48, बोरियो में 25, पतना में 20, सेक्टर पदाधिकारी नियुक्तसंवाददाता, साहिबगंजपहले चरण के पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर शनिवार को पुलिस लाईन मैदान में सेक्टर […]

रोशनी में मतदाता करें अपने मत का प्रयोग यह ध्यान रखें : डीसीफोटो नं 21 एसबीजी 1,2 हैंकैप्सन: शनिवार को बैठक को संबोधित करते डीसी, एसपी.उपस्थित सेक्टर पदाधिकारीगण.बरहरवा में 48, बोरियो में 25, पतना में 20, सेक्टर पदाधिकारी नियुक्तसंवाददाता, साहिबगंजपहले चरण के पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर शनिवार को पुलिस लाईन मैदान में सेक्टर पदाधिकारी को संबोधित करते हुए डीसी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि रोशनी में मतदान करने की व्यवस्था करें. जिससे कोई कठिनाई ना हो. उन्होंने कहा कि चुनाव को पूरी सतर्कता व समय के नियमानुसार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू कर देना है. साथ ही बैलेट पेपर का रंग देखकर ही मतदान कराया जाय. सभी पदाधिकारी किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन व नियंत्रण कक्ष को अवगत करायें. संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बल पूरी तैनाती बरतेगें. पहाड़ी क्षेत्र में मोटरसाइकिल से पुलिस बल गश्त लगायेंगे. मौके पर एसपी सुनील भास्कर, डीडीसी प्रेमकांत झा, एसी निरंजन कुमार, डीएसपी बैद्यनाथ प्रसाद, निर्वाचन पदाधिकारी अजीत कुमार, एसडीओ जितेन्न्र देव, डीएसई जयगोविंद सिंह, डीएसओ श्यामदेव राय सहित सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >