जामताड़ा : अष्टमी पर मां को पुष्पांजली देने के लिए सुबह से ही मंदिर व पूजा पंडाल में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. पूजा समितियों ने भक्तों के लिए पूजन सामग्री फूल, धूप आदि का प्रबंध किया.
कास्थपाड़ा, बाजार रोड, सखरेलडीह, सहाना बेना, गांधी मैदान, कोर्ट रोड, दुमका रोड में मां की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को ताता दिनभर लगा रहा. वहीं गांधी मैदान में पूरे शहर का भ्रमण कर के लोग आराम से कुछ पल को बिताते नजर आये. समूचा पूरा शहर मां की भक्ति में डुबा हुआ है.
वहीं पूजा को लेकर सबसे ज्यादा जोश व उत्साह बच्चों में दिखायी पड़ रहा है. बच्चे खुबसूरत ड्रेस में माता–पिता के साथ मेला का आनंद लेते दिखे.
