अवैध गिट्टी खदान में चाल धंसने से ग्रामीण की मौत

नोवामुंडी : खासमहुदी स्थित सिंगल झंडी बस्ती निवासी सितुम (32) की गिट्टी की अवैध खदान से पत्थर निकालते समय चाल धंसने से मौत हो गयी. घटना शनिवार अपराह्न् 2.30 बजे की है. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शाम में चाल में फंसे ग्रामीण के शव को बाहर निकाला. ग्रामीण शव को सिंगल झंडी गांव […]

नोवामुंडी : खासमहुदी स्थित सिंगल झंडी बस्ती निवासी सितुम (32) की गिट्टी की अवैध खदान से पत्थर निकालते समय चाल धंसने से मौत हो गयी. घटना शनिवार अपराह्न् 2.30 बजे की है. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद शाम में चाल में फंसे ग्रामीण के शव को बाहर निकाला. ग्रामीण शव को सिंगल झंडी गांव ले आये.

इधर नोवामुंडी पुलिस कहना है कि सूचना मिली है इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. इधर ग्रामीणों ने दुर्घटना के बाबत बताया कि पदापहाड़, सरबिल, कादाजामदा पंचायत इलाकों में गिट्टी का खनन अवैध रूप से हो रहा है. ऐसे ही एक खदान से पत्थर निकालने के क्रम में चाल धंस गयी और पत्थर से दबकर ग्रामीण की मौत हो गयी. इधर परिजनों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया है. परिजनों का कहना है कि सितुम की मौत मिरगी से हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >