मयूरकोला पंचायत के जनसेवक पर लगाया मनमानी का आरोप

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत के जन सेवक ओमप्रकाश साह के विरुद्ध पंचायत के मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की है. आवेदन में जनसेवक ओमप्रकाश साहा के कथित रिश्तेदार द्वारा इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन में अवैध रूप से राशि वसूलने का आरोप लगाया है. साथ ही एक […]

कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के मयूरकोला पंचायत के जन सेवक ओमप्रकाश साह के विरुद्ध पंचायत के मुखिया, उपमुखिया व वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त से लिखित शिकायत की है. आवेदन में जनसेवक ओमप्रकाश साहा के कथित रिश्तेदार द्वारा इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन में अवैध रूप से राशि वसूलने का आरोप लगाया है.
साथ ही एक ही व्यक्ति को दो बार इंदिरा आवास दिये जाने का भी आरोप लगाया है. मुखिया प्रदीप टोप्पो ने बताया कि जनसेवक कृषि कार्य के लिये बहाल किये गये थे. लेकिन उन्हें पंचायती राज में इंदिरा आवास व सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसे कार्य में लगा दिया गया. जिससे पंचायत की कृषि कार्य भी बाधित होती है. पत्र में उपमुखिया नजरूल शेख, वार्ड सदस्य बामदेव साह, मोनिका देवी, सुरेश कुजूर, चिंता देवी, सहित अन्य ग्रामीणों ने भी हस्ताक्षर किये हैं. जन प्रतिनिधियों ने पत्र की प्रतिलिपि उपविकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा व स्थानीय विधायक को भी दी है. इस संबंध में मयूरकोला पंचायत में पदस्थापित जन सेवक ओमप्रकाश साहा ने कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >