ओके::मार्च में तैयार हो जायेगा गंगा पुल का डीपीआर

साहिबगंज. गंगा पुल निर्माण की मांग को लेकर राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने विधानसभा में आवाज उठायी है. सरकार ने विधायक के सवाल पर कहा कि मार्च में गंगा पुल का डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा. डीपीआर का काम चल रहा है. पुल के लिए बिहार सरकार से स्वीकृति ले ली गयी है. राष्ट्रीय […]

साहिबगंज. गंगा पुल निर्माण की मांग को लेकर राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा ने विधानसभा में आवाज उठायी है. सरकार ने विधायक के सवाल पर कहा कि मार्च में गंगा पुल का डीपीआर तैयार कर लिया जायेगा. डीपीआर का काम चल रहा है. पुल के लिए बिहार सरकार से स्वीकृति ले ली गयी है. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. पूरक प्रश्न में विधायक ने सवाल किया कि कब तक पुल के नाम पर वहां के लोगों को ठगा जायेगा. जबकि पुल के निर्माण से साहिबगंज ही नहीं पूरे झारखंड के विकास का द्वार खुलेगा. जवाब देते हुए मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि साहिबगंज में गंगा पुल का निर्माण होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >