ोके... भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर कांग्रेस 18 को देगी धरना

फोटों नं 13 एसबीजी 7 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते कांग्रेसी नेता.संवाददाता, साहिबगंजशहर के बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष मोफाककेर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसान विरोधी नीति के खिलाफ केंद्र सरकार के रवैये को बताने के लिये 18 मार्च […]

फोटों नं 13 एसबीजी 7 हैं.कैप्सन: शुक्रवार को बैठक करते कांग्रेसी नेता.संवाददाता, साहिबगंजशहर के बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे जिला अध्यक्ष मोफाककेर हुसैन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में किसान विरोधी नीति के खिलाफ केंद्र सरकार के रवैये को बताने के लिये 18 मार्च को सुबह 10:30 बजे से दो बजे तक समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया. जिसमें भूमि अधिग्रहण काला कानून को रद्द करने की जानकारी कांग्रेस धरना के माध्यम से किसान को देगी. इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी का एक शिष्टमंडल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में उपायुक्त को मांग पत्र सौंपेगी. कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला एवं प्रखंड के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कांग्रेसियों को जिलाध्यक्ष ने उपस्थित होने की अपील की. मौके पर प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव, हरेराम ओझा, सत्यनारायण चौरसिया, जयप्रकाश सिन्हा, विश्वनाथ तिवारी, अशोक पासवान, राजीव रंजन, रवि शंकर सिंह, कलीमुद्दीन, ललन सिंह, मंगल पावान, महेंद्र पासवान, विनोद तांती, बास्की यादव, सुनील पासवान, उमेश पांडे, बबलू तिवारी, साहेब अली, रिजवान, योगी चौधरी, सुदीप यादव, अजय शर्मा, सनाउल्ला, दिलीप महतो, राजेंद्र मालतो, अफाउल्ला उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >