पंचायत भवन में चौकीदार की होगी नियुक्ति

मंडरो : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बीडीओ रोशन साह की अध्यक्षता में रोजगार व पंचायत सेवकों की बैठक हुई. इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री लाडली योजना की समीक्षा की गई. पंचायत व रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि सारी योजनाओं का प्रतिवेदन तैयार कर जमा करें. पंचायत में चल रहे योजनाओं को शीघ्र […]

मंडरो : प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को बीडीओ रोशन साह की अध्यक्षता में रोजगार व पंचायत सेवकों की बैठक हुई. इंदिरा आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री लाडली योजना की समीक्षा की गई. पंचायत व रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि सारी योजनाओं का प्रतिवेदन तैयार कर जमा करें. पंचायत में चल रहे योजनाओं को शीघ्र पूरा करने, पंचायत भवन मरम्मती, विद्युत कनेक्शन, इंटरनेट कनेक्शन देने की बात कही.

साथ ही 13वें वित्त आयोग निधि द्वारा पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि सभी पंचायत भवन में एक चौकीदार को नियुक्त करे. मौके पर बीपीओ प्रकाश सोरेन, नाजिर, जमा कंवर, संध्या कुमारी, तौफिक आलम, निशाकुल निशा, सुनील कुमार, अशोक कुमार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >