साहिबगंज : जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में दो केद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री सहित कई सांसद, विधायक, पार्टी के वरीय नेता आयेंगे. भाजपा के जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, जुएल उरांव, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद निशिकांत दूबे, पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, सहित कई सांसद, विधायक व पार्टी के पदाधिकारी आयेंगे.
30 जून को सुबह 9 बजे से पंचकठिया से पद यात्रा शुरू की जायेगी. जो भोगनाडीह तक जायेगी. शहीद के परिजन से मिलेंगे व एक सभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद निशिकांत दूबे, विधायक अरुण मंडल, पूर्व विधायक हेमलाल मुमरू, प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत ओझा सहित पूरे जिले के टीम लगी हुई है.
