कोटालपोखर : बरहरवा प्रखंड अंतर्गत श्रीकुंड बाजार में लगने वाले साप्ताहिक हाट में कृषि उत्पादन बाजार समिति की ओर से ली जाने वाली राशि तय सीमा से कई गुणा अधिक है. नियम के अनुसार जो किसान अपना कच्च माल लेकर हाट बाजारों में बिक्री के लिये आते हैं, उनसे बाजार समिति को कर के रूप में एक प्रतिशत लेना चाहिए और उसकी पक्की रसीद भी दी जानी चाहिए. लेकिन नियमों को ताक पर रख कर बाजार समिति के डाक लेने वाले लोग मनमाने तरीके से राशि की वसूली करते हैं.
मंगलवार की हाट में खरीदारी करने आये मो इस्तियाक शेख ने आरोप लगाया कि उसने आठ हजार रुपये में एक बड़ी खस्सी खरीदी थी जिसमें 400 रुपये बाजार समिति के नाम पर ले लिया गया.
