जीवात्मा का परमात्मा से मिलन की प्रक्रिया है योग : डॉ करुणा

रातू के सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया

रातू.

रातू के सिमलिया स्थित एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बुधवार को आनंद मार्ग प्रचारक संघ ने योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर में लगभग 500 बच्चों ने भाग लिया. मुख्य प्रशिक्षिका स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आचार्या करुणा शाहदेव ने योग की महत्ता के वैज्ञानिक पक्ष पर बच्चों को प्रशिक्षित किया. उन्होंने योग के विषय में कहा कि संयोगो योगो इत्युक्तो जीवात्मा परमात्मन: अर्थात जीवात्मा का परमात्मा में मिल जाने की जो प्रक्रिया है, इसे ही योग कहते हैं. परम पुरुष का सबसे जटिल संरचना मानव है. अभी भी लोग इस संरचना को अच्छी तरह से समझ नहीं पाये हैं. शिविर के मुख्य आयोजक प्रो मनोज कुमार ने भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित तांडव नृत्य का प्रदर्शन कर लड़कों को प्रशिक्षित किया. वहीं मृदुला दीदी ने कौशिकी नृत्य व कुछ योगासन का प्रदर्शन व प्रशिक्षण दिया. आनंद मार्ग प्रचारक संघ के भुक्ति प्रधान विजय जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर प्राचार्या शोभा देवी, निदेशक कार्लिक, सच्चिदानंद, दयानंद आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR UPADHEY

CHANDRASHEKHAR UPADHEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >