अवैध खदान में चाल गिरने से मजदूर घायल

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां नौ नंबर के नजदीक चलाये जा रहे एक अवैध कोयला खदान में शुक्रवार सुबह चाल गिरने से कोयला काट रहे एक मजदूर घायल हो गया.

डकरा/मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के धमधमियां नौ नंबर के नजदीक चलाये जा रहे एक अवैध कोयला खदान में शुक्रवार सुबह चाल गिरने से कोयला काट रहे एक मजदूर घायल हो गया. घायल मजदूर को खदान की देखरेख करनेवालों द्वारा लातेहार जिले के चंदवा में ले जाकर इलाज कराने की बात कही जा रही है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अवैध खदान का मुहाना बहुत छोटा रखा गया है. खदान के भीतर एक साथ लगभग 150-200 मजदूर कोयला काट सकें, इतना फैलाया गया है. घटना में नवाडीह का रहनेवाला मजदूर को काफी चोट लगी है. मामले को दबाने के उद्देश्य से घायल मजदूर को मैक्लुस्कीगंज, मांडर या डकरा में इलाज कराने के बजाए चंदवा में किसी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराये जाने की चर्चा है. घटना के बाद भी खनन कार्य जारी है और कोई भी इस बारे में बात करने को तैयार नहीं है. कोयला को क्षेत्र में दो जगहों पर ट्रैक्टर से जमा कर ट्रक में लोड कराकर बाहर भेजा जाता है.

मौत के मुंह में धकेले जा रहे ग्रामीण :

क्षेत्र में मैक्लुस्कीगंज पुलिस के संरक्षण में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खदान चलाने का आरोप लगाया जा रहा है. काम को संगठित रूप में ठीक उसी तरह से अंजाम दिया जा रहा है, जैसे कोयला खदानों के राष्ट्रीयकरण के पूर्व प्राइवेट मालिक चला रहे थे. खतरनाक खदानों में बगैर किसी सुरक्षा व्यवस्था के गरीब को कोयला काटने के लिए भेजकर प्रतिदिन उन्हें मौत के मुंह में धकेला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >