पिपरवार में धूमधाम से नव वर्ष का किया स्वागत

पिपरवार कोयलांचल में बुधवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नया साल 2026 का धूमधाम से स्वागत किया गया.

पिपरवार.

पिपरवार कोयलांचल में बुधवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच नया साल 2026 का धूमधाम से स्वागत किया गया. इस अवसर पर पिपरवार ऑफिसर्स क्लब, मगध-संघमित्रा ऑफिसर्स क्लब व आम्रपाली-चंद्रगुप्त ऑफिसर्स क्लब में रात्रि के 12 बजते ही लोग कलाकारों के साथ नाचते-झूमते मंच के समीप आ गये. एक-दूसरे को नये वर्ष की बधाई दी. लोगों का जोश देखते ही बन रहा था. इससे पूर्व उक्त क्लबों में जीएम संजीव कुमार, चितरंजन व अमरेश कुमार के नेतृत्व में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान फिल्मी नृत्य-गीत के साथ वर्ष 2025 को विदाई दी गयी. जैसे ही 12 बजे क्लब हॉल की लाइट बुझा दी गयी और आतिशबाजी कर नये वर्ष का स्वागत किया गया. इस अवसर पर अधिकारी वर्ग के बीच कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. बाद में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. अंत में लोगों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया. इधर, बसंत विहार स्थित श्रमिक क्लब में भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA RANA

JITENDRA RANA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >