झारखंड में 7 डिग्री तक गिरा तापमान, रांची-जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के मौसम का हाल यहां जानें

Jharkhand Weather Update: जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री घटकर 26.1 डिग्री रह गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम है, जबकि बोकारो का उच्चतम तापमान आज सामान्य से 11.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.

By Mithilesh Jha | April 2, 2023 1:38 PM

Jharkhand Weather Update: झारखंड में कई दिनों से सुबह-शाम तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से तापमान में बड़ी गिरावट आयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी है. मौसम विभाग की ओर से रविवार को यह जानकारी दी गयी है.

रांची समेत कई शहरों का तापमान सामान्य से कम

रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित मौसम केंद्र ने प्रभात खबर को बताया कि 2 अप्रैल 2023 (रविवार) को रांची और डालटेनगंज के उच्चतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है. लेकिन, राज्य की दो लौहनगरी जमशेदपुर और बोकारो के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. रांची, जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गयी है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, गरज के साथ बारिश व वज्रपात के आसार, येलो अलर्ट जारी
डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री

मौसम केंद्र के वैज्ञानिक के मुताबिक, राज्य के चार प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान रविवार को सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया है. सुबह 10 बजे रांची का तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम है. डालटेनगंज का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम है.

बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री गिरा

जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री घटकर 28.5 डिग्री सेल्सियस रह गया है, जबकि बोकारो का अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस घटकर 26.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 9.5 डिग्री कम है, जबकि बोकारो का उच्चतम तापमान आज सामान्य से 11.1 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद, करीब 5 लाख रुपये का नुकसान
रांची का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा

झारखंड में न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रविवार को रांची का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है. जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री बढ़कर 19.2 डिग्री होने के बावजूद यह सामान्य से 2.5 डिग्री कम है.

डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में गिरावट

डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री और बोकारो में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. इन दोनों जगहों का न्यूनतम तापमान क्रमश: 18.8 डिग्री और 17.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 1 और 0.6 डिग्री कम है.

रांची में हिनू का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा

राजधानी रांची में सबसे गर्म इलाका हिनू रहा, जहां का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हिनू का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. टाटीसिल्वे का अधिकतम पारा 30 डिग्री और न्यूतनम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया. कांके का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

बोकारो में हुई सबसे ज्यादा 52.2 मिलीमीटर वर्षा

राजधानी रांची के हिनू में सुबह 10 बजे तक 14 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि टाटीसिल्वे में 5.5 मिलीमीटर. मौसम केंद्र रांची के मुताबिक, कांके में वर्षा नहीं हुई. जमशेदपुर में 0.4 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 1.6 मिलीमीटर और बोकारो में 43.8 मिलीमटर वर्षा दर्ज की गयी है. मौसम केंद्र ने बताया है कि बोकारो जिला के बेरमो माइंस इलाके में सबसे ज्यादा 52.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है.

झारखंड के अन्य शहरों का तापमान

  • बोकारो – अधिकतम तापमान –31.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान –18.4 डिग्री

  • चतरा – अधिकतम तापमान – 28.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.7 डिग्री

  • देवघर – अधिकतम तापमान – 30.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.8 डिग्री

  • गढ़वा- अधिकतम तापमान – 31.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.7 डिग्री

  • गिरिडीह- अधिकतम तापमान – 29.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.6 डिग्री

  • गोड्डा- अधिकतम तापमान – 33.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.4 डिग्री

  • गुमला- अधिकतम तापमान – 30.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 15.6 डिग्री

  • हजारीबाग- अधिकतम तापमान – 28.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.0 डिग्री

  • खूंटी- अधिकतम तापमान – 29.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.8 डिग्री

  • लातेहार- अधिकतम तापमान – 30.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.1 डिग्री

  • लोहरदगा- अधिकतम तापमान – 27.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 15.5 डिग्री

  • पाकुड़- अधिकतम तापमान – 30.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान –18. 4 डिग्री

  • पलामू- अधिकतम तापमान – 32.1 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 18.5 डिग्री

  • रामगढ़- अधिकतम तापमान – 31.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 16.8 डिग्री

  • साहिबगंज- अधिकतम तापमान – 29.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 19.8 डिग्री

  • सिमडेगा- अधिकतम तापमान – 28.9 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 17.1 डिग्री

  • पश्चिमी सिंहभूम- अधिकतम तापमान – 28.6 डिग्री, न्यूनतम तापमान – 17.8 डिग्री

Next Article

Exit mobile version