महेशपुर में सरना झंडा उखाड़ने पर हंगामा, विवाद सुलझा

थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की सुबह सरहुल को लेकर लगाये गये सरना झंडों को उखाड़े जाने से तनाव उत्पन्न हो गया था

अनगड़ा.

थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की सुबह सरहुल को लेकर लगाये गये सरना झंडों को उखाड़े जाने से तनाव उत्पन्न हो गया था. इसके बाद आक्रोशित आदिवासी समाज और कई स्थानीय नेता सरना स्थल पर जुटे. हालांकि, पुलिस प्रशासन और दोनों समुदायों के शांतिप्रिय लोगों की पहल व सूझबूझ से विवाद को सुलझा लिया गया. सूचना मिलते ही सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव, टाटीसिलवे थाना प्रभारी हंसे उरांव, इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह, थाना प्रभारी गौतम रजवार व सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंची. घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में 20 मार्च की रात एक युवक झंडा उखाड़ता दिखा, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. आदिवासी समाज ने आरोप लगाया है कि पवित्र सरना स्थल को कूड़ादान बना दिया गया है. वहां अक्सर जानवरों की हड्डियां और कचरा फेंका जाता है. घरों का गंदा पानी भी उसी ओर मोड़ दिया गया है, जिससे चहारदीवारी को नुकसान हो रहा है. पुलिस अधिकारी, मुखिया रौशन मुंडा, साहेबराम महतो, सत्येंद्र मुंडा, जमल मुंडा, सौभाग्य मुंडा और अंजुमन इस्लामिया कमेटी सहित दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों ने मिलकर भीड़ को शांत कराया. उखाड़े गये झंडों को फिर से सम्मानपूर्वक लगाया गया. इसके बाद आपसी सौहार्द्र से ईद मनायी गयी और सरहुल की पूजा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >