खूंटी के रीमिक्स फॉल घूमने आये रांची के दो युवक डूबे, NDRF की टीम ने दोनों शव को निकाला बाहर

खूंटी के दशम फॉल के समीप स्थित रीमिक्स फॉल में घूमने आये रांची के दो युवक डूब गये. नहाने के दौरान हुई घटना के बाद मंगलवार को NDRF की टीम ने दोनों युवकों के शव को फॉल से बाहर निकाला है.

Jharkhand News (खूंटी) : खूंटी जिला अंतर्गत दशम फॉल के समीप स्थित रीमिक्स फॉल में डूबने से रांची के दो युवकों की मौत हो गयी. मंगलवार को NDRF की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों युवकों के शव को तलाश कर बाहर निकाला गया. पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.

मृतकों में चैनपुर निवासी डेनिश सिद्धांत टोप्पो उर्फ विक्की (21 वर्ष) और रांची पोखरटोली निवासी अंबर खोंया (21 वर्ष) शामिल हैं. दोनों की मृत्यु अलग-अलग घटना में हुई है. पहली घटना में डेनिश सिद्धांत टोप्पो अपने 7 दोस्तों के साथ 15 अगस्त को रीमिक्स फॉल आया हुआ था.

नहाने के क्रम में वह अचानक गहरे पानी में समा गया. दोस्तों ने उसकी काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला. घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी. परिजन भी मौके पर पहुंचे. NDRF की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से शव की तलाश की गयी, लेकिन सोमवार को नहीं मिला.

Also Read: कोडरमा पुलिस ने साइबर ठगी मामले में युवक को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

दूसरी घटना भी रीमिक्स फॉल में घटी. जिसमें 16 अगस्त को अंबर खोंया अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ घूमने आया हुआ था. वह भी नहाने के दौरान नदी में डूब गया. इधर, मंगलवार को NDRF की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शवों को तलाश कर बाहर निकाला गया. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को वापस सौंप दिया.

डेनिश के शव की तलाश होते देखने के बाद भी अंबर नदी में नहाने गया

16 अगस्त को जब अंबर अपने दोस्तों के साथ रीमिक्स फॉल पहुंचा तब 15 अगस्त को डूबे डेनिश सिद्धांत टोप्पो के शव की तलाश की जा रही थी. अंबर ने शव की खोजबीन होता देखा भी. उसने डेनिश सिद्धांत टोप्पो के परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी भी लिया. अंबर को तैरना आता था. इसी विश्वास में वह भी नदी में नहाने चला गया. अंबर के परिजनों के अनुसार, वह नदी के एक छोर से दूसरे छोर तक गया. वापस लौटने के क्रम में वह थक गया और पानी के तेज बहाव के कारण डूब गया.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >